15.7 C
New York
Friday, June 9, 2023

Navratri 2022: दुर्गा अष्टमी के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद, पूरी होंगी सभी मनोकामना

Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार कल यानि 3 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी है और इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप का ​पूजन किया जाता है. जिन घरों में अष्टमी का पूजन होता है वहां, दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया जाता है. (Shardiya Navratri 2022) कहते हैं कि इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. दुर्गा अष्टमी का दिन बेहद ही शुभ होता है और इस दिन यदि कुछ मां दुर्गा का आशीर्वाद (Durga Ashtami Puja) पाने के लिए कुछ काम अवश्य किए जाने चाहिए.Also Read – Navratri 2022: नौवें दिन इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा और यह आरती पढ़ना ना भूलें, माता रानी होंगी प्रसन्न

हवन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा का प्रसन्न करने के लिए हवन करना शुभ माना जाता है. इससे घर का वातावरण भी शुद्ध होता है और घर में आ रही नकारात्मकता दूर होती है. Also Read – Navratri 2022 Sandhi Puja: क्या होती है संधि पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

कन्या पूजन

कहते हैं छोटी-छोटी कन्याओं में देवी मां का स्वरूप छिपा होता है. इसलिए नवरात्रि में कन्या पूजन के साथ ही पूजा का समापन किया जाता है. अगर आप अष्टमी की पूजा करते हैं तो इस दिन 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाता है. Also Read – Navratri 2022 Maha Navami Date and Timing: कल मनाई जाएगी महा नवमी, जान लें पूजन विध, इन मंत्रों का करें जाप और पढ़ें ये कथा

लाल चुनरी

माता रानी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो दुर्गा अष्टमी के दिन उन्हें पूजा करते समय लाल चुनरी जरूर अर्पित करनी चाहिए. इसके बाद आरती और मंत्रों का भी जाप करें. लाल चुनरी पर 5 प्रकार के सुखे मेवे अर्पित करें.

श्रृंगार का सामान

दुर्गा अष्टमी के दिन माता रानी को प्रसन्न करने के ​लिए सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए. इसमें चांदी की बिछिया, कुमकुम, सिंदूर, पायल, चांदी का सिक्का और चूड़ी आदि शामिल हैं.

बताशे का भोग

माता रानी को प्रसन्न करने के लिए माता रानी के दरबार में जाकर उन्हें मखाने और बताशे का भोग लगाना चाहिए. इसके अलावा देवी को मालपुए और खीर का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है. इससे उनका आशीर्वाद मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Related Articles

Stay Connected

1,520FansLike
4,561FollowersFollow
0FollowersFollow

Latest Articles