14.5 C
New York
Saturday, September 30, 2023

Pradosh Vrat 2022 Date And Time: आज है शुक्र प्रदोष व्रत, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

Pradosh Vrat 2022: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है और यह व्रत प्रत्येक माह में दो बार आता है. त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है और इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन होता है. (Shukra Pradosh Vrat 2022) मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का (Pradosh Vrat 2022 Kab hai) पूजन करने से वह प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत आजयानि 23 सितंबर को रखा जाएगा और शुक्रवार के दिन पड़ने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष व्रत नाम दिया गया है. (Pradosh Vrat katha) आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.Also Read – Navratri 2022: नौवें दिन इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा और यह आरती पढ़ना ना भूलें, माता रानी होंगी प्रसन्न

प्रदोष व्रत 2022 शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत हर माह दो बार आता है, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में. दोनों ही व्रतों का एक समान महत्व है. इस बार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 सितंबर को सुबह 1 बजकर 17 मिनट पर प्रारंभ होगी और 24 सितंबर को सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा. उदयातिथि के अनुसार व्रत आज यानि 23 सितंबर को रखा जाएगा. पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. Also Read – Navratri 2022 Sandhi Puja: क्या होती है संधि पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

प्रदोष व्रत पूजन विधि

प्रदोष व्रत कर रहे हैं तो उस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद भगवान शिव को गंगाजल से अभिषेक करें और पुष्प अर्पित करें. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती और उनके पुत्र भगवान गणेश जी का भी पूजन किया जाता है. इसके बाद घी का दीपक प्रज्वलित करें और सात्विक चीजों का भोग लगाएं. पूजा करने के बाद व्रत कथा पढ़ना न भूलें. इसके बाद भगवान शिव की आरती करें. मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. Also Read – Navratri 2022 Maha Navami Date and Timing: कल मनाई जाएगी महा नवमी, जान लें पूजन विध, इन मंत्रों का करें जाप और पढ़ें ये कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Related Articles

Stay Connected

1,520FansLike
4,561FollowersFollow
0FollowersFollow

Latest Articles