25 C
New York
Tuesday, June 6, 2023

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

वाशिंगटन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) से मुलाकात की है. कमला हैरिस से प्रियंका की कई मुद्दों पर बात हुई. प्रियंका की कमला हैरिस से महिलाओं के मताधिकार सहित आधी आबादी के अधिकारों पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई. प्रियंका चोपड़ा ने ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी वुमन लीडरशिप फोरम कांफ्रेंस’ में हिस्सा लिया था और उसी दौरान उनकी मुलाकात हैरिस से हुई थी. प्रियंका चोपड़ा ने सम्मेलन की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और हैरिस के साथ चर्चा की विस्तृत जानकारी दी है.Also Read – इंस्टाग्राम पर विराट कोहली कर रहे हैं ताबड़तोड़ कमाई, हर पोस्ट पर मिलते हैं 8.9 करोड़

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘‘बहुत पहले से ही दुनिया ने महिलाओं की ताकत को कमतर कर आंका. हमें नकारा गया और चुप कराया गया, लेकिन निस्वार्थ भाव से काम करने वाली महिलाओं के त्याग और दृढ़ता को शुक्रिया. आज हम उस स्थान पर हैं जहां पर हम एकसाथ संयुक्त रूप से गलतियों को सुधार सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह चर्चा का अहम मुद्दा था, जिसपर कल रात वाशिंगटन में वुमन लीडरशिप फोरम कांफ्रेंस के मंच पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बातचीत करने का मौका मिला.’’ चोपड़ा ने कहा कि गत दो साल में मानवता ने कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना किया है. Also Read – सरेआम स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया 'लिपलॉक', Video ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

उन्होंने कहा, ‘‘हम त्वरित स्थिरता और प्रगति की जरूरत महसूस कर रहे हैं, अमेरिका के लिए यह आठ नवंबर को चुनाव के साथ शुरू हुआ. प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका है… चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने और मताधिकार का इस्तेमाल करने की; खासतौर पर महिलाओं के लिए क्योंकि हमें सक्रियता से भागीदारी करनी होगी, ताकि हमारे अधिकारों का ख्याल रखा जाए.’’ अभिनेत्री ने कहा कि वह अमेरिका में मतदान करने की अर्हता नहीं रखती हैं, लेकिन उनके पति निक जोनास अमेरिकी चुनाव में मतदान करते हैं और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास भी मतदान करेगी. इससे पहले, अपने संबोधन में चोपड़ा ने कहा था कि भारत में महिलाएं शीर्ष निर्वाचित पद पर आसीन होने में सफल हुई हैं, लेकिन अमेरिका में यह स्थिति नहीं है. Also Read – प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में लिया देसी गोलगप्पे का मजा, न्यूयॉर्क इवेंट का वीडियो वायरल

Related Articles

Stay Connected

1,520FansLike
4,561FollowersFollow
0FollowersFollow

Latest Articles