14.5 C
New York
Saturday, September 30, 2023

Navratri 2022: इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मां का दुर्गा, शुभ या अशुभ? जानिए धार्मिक महत्व

Navratri 2022: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है और साल में 4 बार नवरात्रि आते हैं. इसमें दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि शामिल हैं. इनमें से शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है और इन्हें बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं. (Shardiya Navratri 2022 Date) इस बार इनकी शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 5 अक्टूबर को समाप्त होंगे. जितना महत्व नवरात्रि का होता है उतना ही मां दुर्गा के उस वाहन का होता है जिस पर वह सवार होकर आती हैं. (Shardiya Navratri 2022 Pujan Vidhi) आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी क्या होगी?Also Read – Navratri 2022: नौवें दिन इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा और यह आरती पढ़ना ना भूलें, माता रानी होंगी प्रसन्न

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी बेहद ही महत्वपूर्ण होती है. उनकी सवारी से शुभ व अशुभ का अंदाजा लगाया जाता है. इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन हाथी होगा. इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार शारदीय नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रहे हैं और यदि नवरात्रि सोमवार से शुरू हों तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं. Also Read – Navratri 2022 Sandhi Puja: क्या होती है संधि पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

मां दुर्गा की सवारी शुभ या अशुभ

हर बार मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं. मां दुर्गा की सवारी घोड़ा, भैंस, डोली, मनुष्य, नांव या हाथी होते हैं. ये सभी वाहन शुभ व अशुभ का संकेत देते हैं. नांव व हाथी पर सवार होकर आना बेहद ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अगर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो वह अपने साथ सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आती हैं. Also Read – Navratri 2022 Maha Navami Date and Timing: कल मनाई जाएगी महा नवमी, जान लें पूजन विध, इन मंत्रों का करें जाप और पढ़ें ये कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

देखें वीडियो और जानें अपना राशिफल

Related Articles

Stay Connected

1,520FansLike
4,561FollowersFollow
0FollowersFollow

Latest Articles